Qaafiya Bazm-e-Adab

Dil Mein Jo Tha Wo Pyara Gaya

Haider Ali Haider

दिल में जो था वो प्यारा गया
मेरे दिल का सहारा गया

ख़्वाब में जो मिला था मुझे
जागते ही वो सारा गया

जिसको पत्थर समझ बैठे वो
आइने में उतारा गया

जब भी उनकी गली में गए
हाथ से दिल हमारा गया

आई जब भी मुसीबत कहीं
तब ख़ुदा को पुकारा गया

तौबा की थी मगर शाम को
दिल वहीं पर दुबारा गया

 

अब नहीं लौट सकते "अली"
दूर तुमसे किनारा गया

🔗 Link copied!