और भी बेहतरीन होता है
रिश्तों में जब यक़ीन होता है
जिसके चेहरे पे मुस्कुराहट हो
उसका हर दिन हसीन होता है
ना-समझ होता है वो उतना ही
जो भी जितना ज़हीन होता है
साँप पलते हैं इसमें भी कितने
दिल भी इक आस्तीन होता है
मैं अगर बोल भी दूँ ठीक हूँ मैं
माँ को थोड़ी यक़ीन होता है